Bokaro News : वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Sep 2025 11:12 PM
Bokaro News : जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो सड़क पर हुई घटना, आक्रोशित ग्रामीणों ने की रोड जाम, आश्वासन पर माने.
जैनामोड़, जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो सड़क के खुंटरी महाकाल पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को गैस सिलिंडर लदे वाहन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान खुंटरी पंचायत निवासी 72 वर्षीय मनेष महतो के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार मनेष महतो सुबह टहलने के लिये निकले थे. वहीं वाहन ने पेट्रोल टंकी से निकलते वक्त ही उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सुबह छह बजे सड़क पर रख जाम कर दिया. सूचना पर जरीडीह पुलिस पहुंची व लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया. करीब नौ बजे जाम हटा व वाहनों का आवागमन शुरू हुआ. वहीं पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है.
बाइक से गिरकर युवक घायल
पेटरवार, पेटरवार के बुंडू-चरगी ग्रामीण पथ पर रविवार की रात में बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने के कारण चरगी पंचायत के अरारी गांव निवासी मंगल मुर्मू (28 वर्ष) घायल हो गया. घायल अवस्था में ही युवक अपने घर चला गया, जहां उसे लेकर परिजन पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया. इस घटना में उसके चेहरे सहित विभिन्न हिस्सों में चोट लगी थी. बताया जाता है कि मंगल बाइक से अपने रिश्तेदार के घर से अपने गांव अरारी लौट रहा था, तभी गांव के निकट बाइक से अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










