Bokaro News : पदाधिकारियों ने उर्वरक दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 27 Sep 2025 10:48 PM
Bokaro News : जिले में हमारा गांव-हमारे लोग अभियान के तहत उपायुक्त के निर्देश पर जिला के वरीय पदाधिकारियों ने आवंटित प्रखंड का भ्रमण किया.
बोकारो, जिले में हमारा गांव-हमारे लोग अभियान के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर शनिवार को जिला के वरीय पदाधिकारियों ने आवंटित प्रखंड का भ्रमण किया. निरीक्षण का उद्देश्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन का मूल्यांकन, उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था. कृषि विकास व किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने प्रखंड की पांच उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में पदाधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर की जांच, उर्वरक की उपलब्धता की पुष्टि, मूल्य सूची, दर का सत्यापन, विक्रेताओं द्वारा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता व नियम अनुपालन की जानकारी ली.
स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व समय पर सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से पदाधिकारियों ने सीएचसी व पीएचसी का भी निरीक्षण किया. चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवा व उपकरणों की उपलब्धता, प्रसूति-आकस्मिक व प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, केंद्रों की स्वच्छता का जायजा लिया. पदाधिकारियों ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवा व सुविधाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो.जनता से संवाद व समस्याओं का किया समाधान
निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारियों ने स्थानीय लोग व किसान समूह से सीधे संवाद किया. समस्या, सुझाव व जरूरत को सुना. त्वरित समाधान के लिए संबंधित बीडीओ–सीओ को निर्देश दिया. संवाद के दौरान ग्रामवासियों ने योजनाओं में पारदर्शिता, वितरण प्रक्रिया में गति व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की अपेक्षा व्यक्त की.इन पदाधिकारियों ने इन पंचायतों में किया निरीक्षण
उप विकास आयुक्त ने चास प्रखंड, अपर समाहर्ता ने जरीडीह प्रखंड, निदेशक – जिला ग्रामीण विकास शाखा ने चंद्रपुरा प्रखंड, जिला परिवहन पदाधिकारी ने पेटरवार प्रखंड, अनुमंडल पदाधिकारी चास ने चंदनकियारी प्रखंड, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बेरमो प्रखंड, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने कसमार प्रखंड, जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने गोमिया प्रखंड व अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो ने नावाडीह प्रखंड का निरीक्षण किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










