Bokaro News : राजस्व शाखा के कार्यालय अधीक्षक का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : राजस्व शाखा के कार्यालय अधीक्षक का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि

Bokaro News : समाहरणालय में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुक जाने से हुआ निधन, उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर जतायी संवेदना.

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय में ड्यूटी के दौरान राजस्व शाखा में पदस्थापित कार्यालय अधीक्षक दिग्विजय नारायण का शुक्रवार को हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया. दिवंगत कर्मी के सम्मान में समाहरणालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास स्थित शिवपुर कॉलोनी स्थित दिवंगत कर्मी के आवास जाकर उनकी पत्नी मृणाल सोनी व पुत्र ऋषभ राज से मिल संवेदना व्यक्त की. ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि कठिन समय में जिला प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है. हर सहयोग प्रदान किया जायेगा. स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्देश इधर, उपायुक्त ने इस घटना को दुःखद बताते हुए सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद को निर्देश दिया कि समाहरणालय सहित सभी जिला स्तरीय कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारी व कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाये. इस संबंध में स्थापना शाखा को आवश्यक समन्वय करने का निर्देश दिया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, डीडीएमओ शक्ति कुमार, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, पीओ माणिकचंद प्रजापति व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola