Bokaro News : आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने 15 जोड़ों का कराया विवाह

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने 15 जोड़ों का कराया विवाह

Bokaro News : आनंद नगर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन में विप्लवी विवाह (अंतरजातीय विवाह) का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

विज्ञापन

बोकारो, आनंद नगर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन में विप्लवी विवाह (अंतरजातीय विवाह) का कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम में वर पक्ष से आचार्य विनीत कुमार देव व वधू पक्ष से आनंद मार्ग की महिला पौरोहित्य अवधूतिका आनंद चित्रप्रभा आचार्या उपस्थित थी. इसमें 15 जोड़ों का ॐ मधु वाता ऋतायते मधु क्षरंतु सिंधव: मंत्र से विवाह संपन्न हुआ. महिला पौरोहित्य ने कहा कि जाति-पाति, रंगभेद, नस्लवाद और दहेज प्रथा को दूर करने के लिए इस जोड़ी अंतरजातीय विवाह संपन्न हुआ. आनंद मार्ग प्रचारक संघ की अवधूतिका आनंद आराधना आचार्या का कहना है कि महिला, तो भौतिक स्तर पर स्वावलंबी हो रही है, परंतु उन्हें मानसिक व आध्यात्मिक स्तर पर भी विकसित होने का अवसर प्रदान करना होगा. हम महिलाओं को केवल पौरोहित्य गिरी का अधिकार ही, नहीं बल्कि महिलाओं द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम दाह संस्कार कर्म श्राद्ध कर्म करने का भी अधिकार समाज को देना होगा. कहा कि आज तक समाज में पुरुष पौरोहित्य द्वारा ही सारे धार्मिक कर्मकांड संस्कार कार्यक्रम संपन्न होता था. आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने महिलाओं को पौरोहित्य गिरी का अधिकार देकर महिला सशक्तीकरण को मजबूत किया. समाज में सभी को समान अधिकार है, इससे किसी को वंचित करना घोर पाप है. महिला व पुरुष समाज रुपी गाड़ी के दो पहिये हैं. इनके समान अधिकार के बिना समाज का सर्वांगीण उत्थान संभव नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola