Bokaro News: पिकअप वैन से तीन लाख की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: पिकअप वैन से तीन लाख की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मिर्धा चेकनाका पर वाहन को रोका गया, पूर्वी सिंहभूम के कवाली थाना के बागलता गांव का रहने वाला है चालक.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मिर्धा चेकनाका में पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे पिकअप वैन संख्या जेएच 05 डीएफ 9463 पर लोड अवैध शराब जब्त किया. यह बातें पिंड्राजोरा थाना में मंगलवार को एसपी हरविंदर कुमार सिंह ने पत्रकारों से कही.

एसपी ने बताया कि सूचना मिली कि मिर्धा चेकनाका से सफेद रंग की पिकअप वैन अवैध विदेशी शराब लेकर जा रही है. इसको लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. टीम ने पिंड्राजोरा से तेज रफ्तार से जा रही वैन को रोका. इस दौरान चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिससे दौड़ाकर पकड़ लिया गया. जब्त वाहन से 145 पेटी अवैध शराब बरामद की गयी. प्रत्येक पेटी में 750 एमएल की 12 बोतल पायी गयी, जिसका बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपये बताया गया. मामले में चालक रितेश प्रधान को गिरफ्तार किया गया है. वह पूर्वी सिंहभूम के कवाली थाना के बागलता गांव का रहने वाला है. छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक चास मु अंचल रुपेंद्र कुमार राणा, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन, पुअनि रमेश कुमार, अनिल कुमार यादव, विवेक कुमार पांडे, अनिकेत कुमार व धीरज उरांव आदि शामिल थे.

मामला दर्ज होता है अपहरण का, पर अनुसंधान में निकलता है प्रेम प्रसंग : एसपी

वहीं एसपी श्री सिंह ने बताया कि पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में तीन ऐसी घटना सामने आयी है, जिसमें अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था, पर बरामदगी व अनुसंधान के दौरान प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. एक फरवरी, तीन फरवरी व आठ फरवरी को परिजनों ने थाना में सूचना दी कि, मेरी बेटी का अपहरण कर लिया गया है. घटना की जांच को लेकर छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम ने सूचना के आधार पर चंदनकियारी, चास व पुरुलिया से तीनों युवतियों को बरामद किया. उनके परिजनों को सूचना दी गयी, लेकिन परिजनों द्वारा अपनी बेटी को घर नहीं ले जाने की बात कही गयी. बरामद लड़का व लड़की के पूछताछ व अनुसंधान के दौरान अपहरण का तीनों घटना प्रेम प्रसंग का पाया गया.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola