राष्ट्रीय अभिभावक दिवस पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोज, फादर अरूण ने कहा- 'व्यक्ति के जीवन...'

Updated:
विज्ञापन
25 | Prabhat Khabar Network

25 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के संत जेवियर्स स्कूल में राष्ट्रीय अभिभावक दिवस धूमधाम से मनाया गया। फादर अरूण मिंज ने बच्चों के जीवन में माता-पिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन

बोकारो: सेक्टर वन स्थित संत जेवियर्स स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय अभिभावक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्राचार्य फादर अरूण मिंज एसजे व अभिभावकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया. फादर अरूण ने कहा : हर व्यक्ति के जीवन में माता-पिता व अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.

अभिभावक न केवल बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार, शिक्षा, सुरक्षा व जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस भी देते हैं. यह दिन सभी माता-पिता व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है. आज की व्यस्त जीवनशैली में परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना कई बार कठिन हो जाता है.

ऐसे में अभिभावक दिवस माता-पिता के साथ समय बिताने, उनका सम्मान करने व उनके योगदान को याद करने की प्रेरणा देता है. इससे पूर्व प्राथमिक विभाग में विशेष प्रार्थना हुई. छात्रा आद्या भारद्वाज ने अभिभावकों के महत्त्व पर सुविचार रखे.

विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति व मनोरंजक खेलों ने अभिभावकों व बच्चों के बीच प्रेम, विश्वास के साथ अपनत्व के संबंधों को दर्शाया. अभिभावकों को पौधे भेंट कर सम्मानित कियाग या. विभिन्न तरह के आकर्षक कार्यक्रम से अभिभावकों को प्रभावित किया गया. मौके पर स्कूल परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola