Bokaro News : मनुष्य में घास जैसी विनम्रता व वृक्ष जैसी सहनशक्ति जरूरी : आचार्य विश्वदेवानंद
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल ने किया 40 गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच एक हजार कंबल का वितरण.
विज्ञापन
बोकारो, आनंद नगर में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 40 गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच एक हजार कंबल वितरण किया गया. पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने कार्यक्रम की शुरुआत की. आचार्य विश्वदेवानंद ने कहा कि मनुष्य को घास जैसी विनम्रता, वृक्ष के जैसा सहनशक्ति के भाव को विकसित करते हुए सदैव सेवा करना चाहिए. यही मनुष्य का मूल कर्तव्य है.
इधर, संस्था के संरचनात्मक ढांचे में स्थित भुक्ति प्रधान, पूर्णकालिक कार्यकर्ता व एसीबी आदि गृहस्थ स्वयंसेवकों की बैठक हुई. अध्यक्षता जनरल सेक्रेटरी आचार्य अभिरामा अवधूत ने की. शिक्षा विभाग सचिव, धर्म प्रचार सचिव, वित्त सचिव आदि विभागीय प्रमुखों ने विभागों से संबंधित दिशा निर्देश दिया. मौके पर विश्व स्तरीय आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के सचिव आचार्य अभीरामानंद अवधूत, आचार्य मधुब्रतानंद अवधूत समेत अनेक केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे.मां दुर्गा सेवा संस्थान ने बांटे खाद्य सामग्री व वस्त्र
मां दुर्गा सेवा संस्थान बोकारो की तरफ से नववर्ष के उपलक्ष्य पर सेक्टर 4 सिटी सेंटर सर्कस मैदान के समीप स्लम एरिया में गुरुवार को खाद्य सामग्री व गरम वस्त्र का वितरण किया गया. शुरुआत केंद्रीय महासचिव मृणाल कांत चौबे ने की. श्री चौबे ने कहा कि संस्थान लगातार लोगों को नशा से दूर रहने को लेकर जागरूक कर रहा है. समय-समय पर जरूरतमंदों के बीच गरम वस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण भी किया जाता है. मौके पर जिला प्रभारी अक्षय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, अजीत प्रसाद तिवारी, अरविंद त्रिपाठी, राम प्रताप महतो, विष्णु शंकर मिश्र, दिनेश ठाकुर, आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, दीवाकर दुबे आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










