Bokaro News : पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर किया गया नमन

Updated at : 12 Jan 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर किया गया नमन

Bokaro News : भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के त्याग व बलिदान को किय गया याद, शास्त्री जी के नाम पर गरीब बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की घोषणा.

विज्ञापन

बोकारो, लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि शास्त्री सेवा केंद्र चास में मनायी गयी. शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. अध्यक्ष संजय सिन्हा ने शास्त्री जी के त्याग और बलिदान को याद करते हुए बताया कि कि देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा. वहीं, चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा ने शास्त्री जी के नाम पर गरीब बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की घोषणा की. मौके पर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष (कोयलांचल) रतन लाल, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा, संयुक्त महासचिव लालेश सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य अनल कुमार, ललित सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र सिन्हा, ओंकार सिन्हा, सुदीप कुमार, अनंत शेखर, अरविंद कर्ण, संजीव कुमार आदि मौजूद थे. उधर, चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की कोर कमेटी की बैठक चास में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर और 05 अप्रैल को महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा ने की. मौके पर मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा, लालबहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिंहा, जिला के कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल, कोषाध्यक्ष संजय सिंहा, उप कोषाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, रमन सिंहा सुरेंद्र सिन्हा, ललित सिंहा, प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, ओंकार सिंहा, अनंत शेखर, पुरुषोत्तम अंबष्ट आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola