बोकारो में देशभक्ति गीत और नृत्य पर झूमे पूर्व फौजी, बच्चों ने पेश की लघु नाटिका

देशभक्ति कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व फौजी और उनके परिवार
Bokaro News: बोकारो के सेक्टर चार बुद्ध विहार प्रांगण में देशभक्ति (स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में) सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेनबो स्कूल के प्राचार्य विपुल और एक्स सर्विसमैन संगठन अध्यक्ष विजय सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर की गयी. बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी लघु नाटिका के माध्यम से देश सेवा से लोगों को रूबरू कराया.
Bokaro News: बोकारो, रंजीत कुमार-ये देश है वीर जवानों का…, मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती…, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों…, ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी…, दिल दिया है जान भी देंगे…देशभक्ति गीत-संगीत पर एक्स सर्विसमैन संगठन के दर्जनों पूर्व फौजी और परिजनों के पैर मनमोहक नृत्य पर थिरक उठे. बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी लघु नाटिका के माध्यम से देश सेवा से लोगों को रूबरू कराया. मौका था संगठन की ओर से सेक्टर चार बुद्ध विहार प्रांगण में देशभक्ति (स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में) सांस्कृतिक संध्या का. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेनबो स्कूल के प्राचार्य विपुल और एक्स सर्विसमैन संगठन अध्यक्ष विजय सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर की गयी.
आनेवाली पीढ़ियों को फौजियों की वीर गाथाओं से कराएं रूबरू
वक्ताओं ने कहा कि ये देश है वीर जवानों का… इस लाइन को हर वक्त याद रखने की जरूरत है. हमारे देश का हर व्यक्ति फौजी की श्रेणी में आता है. जब देशसेवा की बात है, तो हर व्यक्ति का जज्बा देश सेवा के लिए उफान मारने लगता है. आनेवाली पीढ़ियों को फौजियों की वीर गाथाओं से रूबरू कराने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: बोकारो में निकली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरों में तिरंगा लगाने की अपील
मौके पर ये थे उपस्थित
संगठन के उपाध्यक्ष तरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर राजीव रंजन, निवारण मंडल, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, अजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार, नितेश कुमार, प्रदीप कुमार, अजित रवानी, निरंजन कुमार, दुर्गा चरण चौधरी, नितेश गुप्ता आदि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: सीयूजे के पूर्व छात्र मोहम्मद रुस्तम विश्व प्रतिष्ठित शिवनिंग स्कॉलरशिप के लिए चयनित, लंदन में करेंगे पढ़ाई
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे ध्वजारोहण, राजभवन में नहीं होगा एट होम कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




