ePaper

बोकारो में निकली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरों में तिरंगा लगाने की अपील

Updated at : 11 Aug 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Tiranga Yatra 2025 _Bokaro

तिरंगा यात्रा में शामिल बीजेपी नेता

Tiranga Yatra 2025: झारखंड के बोकारो जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी. बीजेपी दुगदा कार्यालय से निकाली गयी तिरंगा यात्रा दुगदा मार्केट, सिदो कान्हु चौक, डीवीसी आवासीय कॉलोनी होते हुए चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पहुंची. बीजेपी चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से यह तिरंगा यात्रा निकाली गयी. स्वतंत्रता दिवस पर सभी से अपने घरों में तिरंगा लगाने का आग्रह किया गया.

विज्ञापन

Tiranga Yatra 2025: चंद्रपुरा (बोकारो)-हर घर तिरंगा अभियान के तहत बोकारो जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. बीजेपी चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से दुगदा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गयी और दुगदा मार्केट, सिदो कान्हु चौक, डीवीसी आवासीय कॉलोनी होते हुए चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पहुंची. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा और कार्यक्रम प्रभारी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा ने कहा कि लोगों को राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह तिरंगा यात्रा निकाली गयी है. स्वतंत्रता दिवस-2025 पर सभी लोग अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं.

तिरंगा यात्रा में ये थे शामिल


तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रखंड महामंत्री कमलेश यादव, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पांडेय, पूनम कुमारी पांडेय, देववंती शर्मा, अंजू देवी, दिलीप महतो, अरुण सिंह, पप्पू मंडल, ललित लहरें, शंभू भदानी, लालबाबू चौहान, नरेश सिंह, लखींद्र नाग, भरत झा, जितेन्द्र गोप, मनोजीत माजी आदि थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले बंधु तिर्की, पेसा कानून के प्रारूप में संशोधन के लिए सौंपा ये दस्तावेज

बेरमो पश्चिमी पंचायत में भी कार्यक्रम


बोकारो की बेरमो पश्चिमी पंचायत में तिरंगा यात्रा की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर की गयी. पंचायत संयोजक सुरेंद्र सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन लोग अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं. 14 अगस्त को प्रखंड स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष का रहस्य जानेंगी झारखंड के सरकारी स्कूलों की 28 होनहार बेटियां, इसरो का करेंगी शैक्षणिक भ्रमण

मौके पर ये थे मौजूद


मौके पर जिप सदस्य टीनू सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जाकिर हुसैन, अभिमन्यु सिन्हा, राज कुमार, मयूर, राजेश सिंह, मन्नू सिंह आदि थे.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे ध्वजारोहण, राजभवन में नहीं होगा एट होम कार्यक्रम

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola