नेशनल कराटे चैंपियनशिप में डीपीएस बोकारो के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Updated:
विज्ञापन

AI Image

हुगली में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में डीपीएस बोकारो के नन्हे खिलाड़ियों ने चार पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में डीपीएस बोकारो के नन्हे कराटेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय के खिलाड़ियों ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया. प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

अक्षर और मायोन ने जीता रजत

सब-जूनियर बालक 8-9 वर्ष आयुवर्ग की -25 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में अक्षर कुमार ने रजत पदक हासिल किया. इसी आयुवर्ग की -30 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में मायोन शारव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया.

सब-जूनियर बालिका 10-11 वर्ष की काता स्पर्धा में भाव्या बिष्ट ने कांस्य पदक जीता. वहीं, सब-जूनियर बालक 8-9 वर्ष की 35 किलोग्राम से अधिक कुमिते स्पर्धा में आरव कुमार ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया.

कराटे से बढ़ता है आत्मविश्वास और अनुशासन

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य और कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. एएस गंगवार ने खुशी जतायी. उन्होंने चारों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के साथ बोकारो और झारखंड के लिए भी गौरव की बात है.

उन्होंने कहा कि कराटे बच्चों के लिए आत्मरक्षा का प्रभावी माध्यम होने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. नियमित प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता का विकास होता है.

नियमित प्रशिक्षण से मिल रहा राष्ट्रीय मंच

डीपीएस बोकारो में कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सहयोग से विद्यार्थियों को नियमित मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया जाता है. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रशिक्षण के कारण विद्यार्थियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है.

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने भी प्रसन्नता जतायी. मौके पर कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव सह मुख्य प्रशिक्षक शिहान खेदू गोराईं समेत अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola