स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में एनएसएस का स्वच्छता अभियान, छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित शिक्षक व अन्य | Prabhat Khabar Network

स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की संयुक्त इकाई ने कॉलेज परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया. स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक और अन्य कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

स्वामी सहजानंद महाविद्यालय, चास में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-एक एवं इकाई-दो के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया.

परिसर से हटाया गया प्लास्टिक व अन्य कचरा

अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में फैले सूखे कचरे, प्लास्टिक, पेपर, प्लास्टिक बोतल, रैपर सहित अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उसका निष्पादन किया. इस दौरान छात्रों ने परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प भी लिया. स्वयंसेवकों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है.

स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर न केवल सकारात्मक वातावरण का निर्माण करता है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है.

शिक्षकों और स्वयंसेवकों की रही सक्रिय भागीदारी

अभियान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश कुंदन, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. रामकृष्ण महतो, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शरद चंद्र शर्मा, एनईपी को-ऑर्डिनेटर प्रो. नवीन कुमार महतो, डॉ. नेपाल महतो, प्रो. दुर्गा चरण महतो, प्रो. सत्यवान झा, डॉ. मंगल पाठक, डॉ. उमापद महतो, प्रो. कालीपद महतो, सरस्वती कुमारी, श्वेता सिंह, राहुल कुमार, कुलदीप चौधरी, युवराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे.

कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. सुभाष चंद्र गोराई एवं प्रो. नरेंद्र कुमार हरि ने किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वच्छता के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola