सीएपीएफ परीक्षा में बोकारो के रविचंद्र झा ने हासिल की 214वीं रैंक

Updated:
विज्ञापन

रविचंद्र झा की फोटो| Prabhat Khabar Network

बोकारो के रविचंद्र झा ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा में 214वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से एमबीए करने वाले रविचंद्र की सफलता ने परिवार और शुभचिंतकों को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सात अगस्त 2026 को जारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा परिणाम में बोकारो के रविचंद्र झा ने 214वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

केंद्रीय विद्यालय से की पढ़ाई, हंसराज कॉलेज से एमबीए

रविचंद्र झा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, बोकारो से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित हंसराज कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई पूरी की. कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी के बल पर उन्होंने सीएपीएफ परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

परिवार ने जतायी खुशी

रविचंद्र के पिता मुकेश झा व्यवसायी हैं, जबकि माता समता झा गृहिणी हैं. पुत्र की इस उपलब्धि पर दोनों ने खुशी जताते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया. उन्होंने रविचंद्र की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन को दिया.

शुभकामनाओं का लगा तांता

रविचंद्र की सफलता पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है. शुभकामना देने वालों में मिथिला सांस्कृतिक परिषद के सचिव नीरज चौधरी, मैथिली कला मंच के अध्यक्ष केसी झा, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रेस सचिव गंगेश कुमार पाठक तथा उनके चाचा संजय झा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola