ePaper

Bokaro News : डॉ लंबोदर अध्यक्ष व एंजेला सिंह बनीं सचिव

Updated at : 12 Nov 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : डॉ लंबोदर अध्यक्ष व एंजेला सिंह बनीं सचिव

बोकारो जिला तीरंदाजी संघ का हुआ पुनर्गठन, संघ के संगठनात्मक विस्तार, प्रशिक्षण व्यवस्था, खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने और ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने पर विशेष चर्चा.

विज्ञापन

कसमार, बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की बैठक मंगलवार देर शाम वेदांता इएसएल आर्चरी एकेडमी, सियालजोरी परिसर में हुई. अध्यक्षता शेखर शरदेंदु ने की. इस दौरान संघ का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो को पुनः संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह को सचिव और राष्ट्रीय प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. वहीं आरसी यादव को संघ का संरक्षक बनाया गया. इस अवसर पर झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमन चंद्र मोहंती बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थे. संघ के संगठनात्मक विस्तार, प्रशिक्षण व्यवस्था, खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने और ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने पर विशेष चर्चा की गयी. नयी कार्यकारिणी में अजय सिंह, राजेंद्र गुइया और शेखर शरदेंदु को वरीय उपाध्यक्ष, सोमनाथ नायक, चंडी चटर्जी, लोकेश दे, राजीव पोद्दार और प्रकाश कुमार पापे को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं दीपक सवैया, अमित कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार महतो और बंकिम चंद्र हेंब्रम सह सचिव बनाए गए. बंकिम प्रसाद सिंह सहायक कोषाध्यक्ष, दीपक सवाल मीडिया प्रभारी तथा अनिता देवी, गोविंद पात्रा, मनोज कुमार, गुड़िया कुमारी, हरि चंद्र सिरका, अजीम अंसारी, बुधेश्वर मुर्मू और महेंद्र करमाली को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किया गया.

ग्रामीण तीरंदाजों की प्रतिभा को निखारने में जुटा है संघ : डॉ लंबोदर

अध्यक्ष डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि बोकारो जिला तीरंदाजी संघ का लक्ष्य ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की प्रतिभाओं को सामने लाना है. उन्होंने कहा कि उद्देश्य तीरंदाजी को जन-जन तक पहुंचना और खिलाड़ियों को एक सशक्त प्लेटफार्म देना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें. खिलाड़ियों ने खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola