Bokaro News : 11 को कैलाश रजवार का शहादत दिवस मनाने का निर्णय

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Sep 2025 11:08 PM

विज्ञापन

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड कमेटी की बैठक, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, तैयारी पर की गयी चर्चा.

विज्ञापन

कसमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को कसमार में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने की. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 सितंबर को कसमार बाजारटांड़ में झामुमो के कैलाश रजवार का शहादत दिवस मनाया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि कैलाश रजवार का शहादत समाज हित में संघर्ष और बलिदान की प्रेरणा देता है. प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने कहा कि इस बार भी कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से भव्य होगा, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. यह भी तय हुआ कि कार्यक्रम के दिन सबसे पहले स्व रजवार के आवास स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. इसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी लोग बाजारटांड़ स्थित स्मारक स्थल पर पहुंचेंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आयोजन होगा. बैठक में गर्री के पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सिकंदर कपदार, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, मोहम्मद शेरे आलम, कुलदीप कुमार, रामसाय हांसदा, नसरुल होंदा, इरफान अहमद, फारुख अब्दुल्ला, सोहराब अंसारी, देवाशीष मुखर्जी, जानी बाबू, चितरंजन कपरदार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola