ePaper

मवेशी लदा वाहन पकड़ाया, चालक हिरासत में

Updated at : 07 Sep 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
मवेशी लदा वाहन पकड़ाया, चालक हिरासत में

मवेशी लदा वाहन पकड़ाया, चालक हिरासत में

विज्ञापन

कथारा. कथारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कथारा दो नंबर कॉलोनी चिल्ड्रेन पार्क के समीप शुक्रवार की सुबह मवेशियों से लदा एक पिकअप वैन (जेएच 09 एवाइ-9017) को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. चालक को हिरासत में लिया गया है. चालक के साथ वाहन में सवार एक व्यक्ति भाग गया. वाहन में छह बैल व दो बछिया लदे थे और झिरकी की ओर से कथारा के रास्ते कहीं ले जाया जा रहा था. इधर पुलिस ने वाहन में लदे मवेशियों को देखरेख के लिए कुछ स्थानीय लोगों को लिखित रूप से जिम्मेवारी देते हुए सौंप दिया. थाना में चालक से पूछताछ की जा रही है. ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति से बताया कि जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola