Bokaro news : वृंदा करात के वाहन को हाइवा ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 17 Oct 2025 10:30 PM

विज्ञापन

Bokaro news : रांची से धनबाद जा रही थी वृंदा करात, हाइवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, चालक हुआ फरार.

विज्ञापन

बोकारो, सीपीआइ (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य सह पश्चिम बंगाल की पूर्व राज्यसभा सदस्य वृंदा करात के वाहन (जेएच 05 सीएच 1058) को एक हाइवा ( जेएच10एएच 3040) ने शुक्रवार को सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित एक बाजार के समीप पीछे से टक्कर मार दी. हालांकि वाहन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और ना ही वाहन में बैठीं वृंदा करात सहित किसी सदस्य को कोई परेशानी हुई. इस संबंध में वाहन चला रहे तबरेज ने सेक्टर 12 थाना में प्राथमिक दर्ज करायी है. वहीं पुलिस हाइवा को जप्त कर थाना ले आयी, जबकि वाहन चालक फरार है. तबरेज ने कहा है कि वृंदा करात सहित वाहन में बैठे लोग रांची से धनबाद जा रहे थे. सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित बाजार से गुजरते वक्त वाहन की गति धीमी हुई, उसी वक्त पीछे से आ रही हाइवा ने वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर हल्की होने की वजह से किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है. सेक्टर 12 थाना के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola