Bokaro News : अखिलेश कुमार अध्यक्ष व अंजनी रूपक बने सचिव
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 06 Sep 2025 11:10 PM
Bokaro News : बोकारो कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव ने संगठन की मजबूती प्रदान करने का आश्वासन दिया.
बोकारो, कैंप दो जायका हैप्पीनेस में शनिवार को बोकारो कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश लाल श्रीवास्तव व चंद्रशेखर अग्रवाल की देखरेख में चुनाव कराया गया. सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया. अध्यक्ष अखिलेश कुमार, उपाध्यक्ष भगवान झा व संजय श्रीवास्तव, संरक्षक सुरेश सेराफिन व अजय कुमार सिन्हा, सचिव अंजनी कुमार रूपक, संयुक्त सचिव अजीत कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, सलाहकार सीपी आर्या व दिनेश लाल श्रीवास्तव, पुस्तकालय सुनील कुमार राय, अंकेक्षक कमल कुमार सिन्हा व सदस्य सुबोध कुमार, आरएन दत्ता, विनोद कुमार, विनीत गौरव, रूपेश मंडल को मनोनीत किया गया है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव ने संगठन की मजबूती प्रदान करने का आश्वासन दिया. संगठन हित में काम करने की बात कही. संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने भी एकजुटता का परिचय दिया. एक साथ मिलकर काम करने की बात कही. मौके पर दुर्गा कुमार दास, निताय चंद्र महथा, मो असगर अली, सीपी साहू, अभय मलिक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










