बोकारो डीटीओ डॉ अरविंद कुमार बने गिरिडीह सदर अस्पताल के उपाधीक्षक

Updated:
विज्ञापन
28 | Prabhat Khabar Network

डॉ अरविंद कुमार और डॉ अभय भूषण प्रसाद | Prabhat Khabar Network

बोकारो के डीटीओ डॉ अरविंद कुमार का तबादला गिरिडीह सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के रूप में हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो के डीटीओ डॉ अरविंद कुमार को गिरिडीह सदर अस्पताल का उपाधीक्षक बनाया गया है। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने रविवार को उन्हें विरमित कर दिया।

डॉ अरविंद कुमार के विदाई समारोह में सिविल सर्जन डॉ प्रसाद समेत सदर अस्पताल और सीएस कार्यालय से जुड़े चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर सीएस डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि बोकारो स्वास्थ्य विभाग को डॉ अरविंद कुमार की कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए बेहतर कार्य किया।

वहीं, डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

मौके पर सदर डीएस डॉ एनपी सिंह, डॉ सौरव सांख्यान, डॉ सफी नयाज, डॉ नजमा खातून, डीएएम अमित कुमार, डीडीएम कुमारी कंचन, लिपिक ओम कुमार, उमेश कुमार सिंह, ज्योतिष कुमार, सहायक अभय कुमार बंटी, उर्मिला कुमारी, विभा कुमारी और संजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola