दुकान से 72 पीस अवैध बीयर बरामद, संचालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालीडीह पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की रात गश्ती के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है. गोड़ाबाली मंडल टोला स्थित एक दुकान से 72 पीस अवैध बीयर बरामद की गई है. पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है.

विज्ञापन

बालीडीह औद्योगिक ओपी पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की रात गश्ती के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोड़ाबाली मंडल टोला स्थित एक दुकान से 72 पीस अवैध बीयर बरामद की. पुलिस ने दुकान संचालक जितेन्द्र मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

सूचना पर गठित की गयी छापेमारी टीम

बालीडीह इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, 15 अगस्त की रात गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि गोड़ाबाली मंडल टोला स्थित एक दुकान से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया. इसके बाद थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र सिंह और ओपी प्रभारी आनंद आजाद के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी.

दुकान से 72 पीस बीयर बरामद

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गोड़ाबाली मंडल टोला निवासी धनेश्वर मंडल के पुत्र जितेन्द्र मंडल की दुकान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान हेवर्ड्स 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर के 500 एमएल वाले 72 पीस बरामद किये गये. पुलिस ने सभी बीयर को जब्त कर लिया.

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मामले में बालीडीह औद्योगिक ओपी थाना कांड संख्या 129/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने बीएनएस 2023 की संबंधित धाराओं और झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी अभियुक्त जितेन्द्र मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

कार्रवाई में बालीडीह थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक आनंद आजाद, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह और आरक्षी सच्चु पासवान शामिल थे.

एसपी नाथू सिंह मीणा और मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola