सीपीआर के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी : डॉ निशांत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 11:53 PM
युवाओं में बढ़ते हृदयघात के मामलों में मदद के लिए चलाया गया ज्ञान और कौशल कार्यक्रम
बोकारो. रोटरी क्लब चास की ओर से गुरुवार को युवाओं में बढ़ते हृदयघात के मामलों में मदद के लिए ज्ञान और कौशल कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान बोकारो मॉल में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया. डॉ निशांत ने कहा कि हाल में युवाओं में दिल के दौरे के मामले बढ़े हैं. सीपीआर के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है. कहा कि बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि दिल के दौरे को कैसे पहचाना जाए और उसे पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए. कहा कि ज्ञान की यह कमी दिल का दौरा पड़ने वाले किसी व्यक्ति के लिए विनाशकारी हो सकती है. पूजा बैद ने कहा की अभियान का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को प्रशिक्षित करना है जो हार्ट अटैक के पहले 60 मिनट के दौरान मदद कर सके, क्योंकि इस दौरान उचित कार्रवाई करने से इसके प्रभावों को उल्टा जा सकता है. रोटरी क्लब चास की सचिव डिंपल कौर ने कहा कि लगभग 100 व्यक्तियों को ट्रेनिंग का लाभ मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र सिंह, संजय बैद, विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, विनोद चोपड़ा, माधुरी सिंह, उषा कुमार, ललिता चोपड़ा, किरण कुमार, मंजीत सिंह, संजय रस्तोगी, शैल रस्तोगी, आनंद अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, प्रेम शंकर सिंह, अर्चना सिंह, नेहा अग्रवाल, डॉ संजीव, डॉ श्रवण का योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










