ePaper

Bokaro News : मजदूरों की मांगों को लेकर एटक का प्रदर्शन

Updated at : 15 Apr 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मजदूरों की मांगों को लेकर एटक का प्रदर्शन

Bokaro News : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) ढोरी एरिया कमेटी की ओर से मजदूरों की मांगों लेकर ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

फुसरो. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) ढोरी एरिया कमेटी की ओर से मजदूरों से जुड़ी 21 सूत्री मांगों लेकर मंगलवार को ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. बाद में एसओपी कुमारी माला और कार्मिक प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा. मौके पर एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जेबीसीसीआइ सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि कोल इंडिया में जब से सैफ सिस्टम लागू हुआ है, तब से मजदूरों के पेमेंट में गड़बड़ी हो रही है. केंद्र सरकार मजदूरों और किसानों के खिलाफ षडयंत्र कर रही है. इसके खिलाफ मजदूर को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है. केंद्र सरकार चार लेबर कोड लाकर मजदूरों को गुलाम बना देना चाहती है. एमडीओ और रेवेन्यू शेयरिंग के जरिये कोयला खदानों को प्राइवेट हाथों में देना चाहती है. मजदूरों का अस्तित्व बचाने का प्रयास करना है. कोल इंडिया में नयी बहाली व मेडिकल अनफिट बंद है. मई माह में यूनियन केंद्र सरकार व कोल इंडिया की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी. बीएंडके एरिया अध्यक्ष सुजीत कुमार घोष ने कहा कि केंद्र सरकार मनमाने ढंग से खदानों को संचालित करना चाह रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मजदूर एकजुट होकर आंदोलन करें. उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि अधिकारी फंड के नाम पर मुख्यालय से करोड़ों रुपये लाते हैं और कुछ लोगों की मिलीभगत से बंदरबांट करते हैं. इसकी जांच होनी चाहिए.

इससे पूर्व आंदोलनकारी पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए ढोरी जीएम ऑफिस पहुंचे. मौके पर एरिया कार्यकारी अध्यक्ष जवाहर लाल यादव, चंद्रशेखर झा, क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, सचिव भीम महतो, गणेश प्रसाद, सुरेश शर्मा, रामचंद्र मांझी, नरेश महतो, रवींद्र गिरि, नंद किशोर सिंह, बुटल महतो, शंकर ठाकुर, सीताराम घोबी, शिव नारायण, राजू महतो, राजेंद्र रविदास, राम नारायण, झरी महतो, बालेश्वर, भूषण सिंह, गुलेश्वर महतो, निमायी पाल, छोटेलाल घांसी, मुन्ना लोहार, परमेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

ये हैं मुख्य मांगें

ढोरी क्षेत्र की सभी कॉलोनी की हालत ठीक की जाये, ब्लास्टिंग विभाग में कार्यरत कर्मियों काे प्रमोशन किया जाये, सेवानिवृत्त कर्मियों का सीएमपीएफ व पेंशन रिटायरमेंट के दिन दिया जाये, सैफ की गड़बड़ी में सुधार हो व वेतन से पहले वेतन पर्ची दिया जाये, सेंसेटिव पदों पर कार्यरत कर्मियों को नियमानुसार टेबल ट्रांसफर किया जाये, सभी कॉलोनी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो, कैडर स्कीम के तरह कर्मचारियों को प्रमोशन मिले

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola