Bokaro News : बंद सीएचपी से चोरी करते युवक पकड़ाया
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 17 Mar 2025 11:18 PM
Bokaro News : सीसीएल ढोरी एरिया की एसडीओसीएम परियोजना स्थित बंद सीएचपी में चोरी करते एक युवक को रंगेहाथ सीआइएसएफ जवान ने पकड़ा.
भंडारीदह. सीसीएल ढोरी एरिया की एसडीओसीएम परियोजना स्थित बंद पड़े कोल हैंडलिंग प्लांट ( सीएचपी) में सोमवार को चोरी करते एक युवक को रंगेहाथ सीआइएसएफ जवान ने पकड़ा. तलाशी में उसके पास से एक स्टील की आरी और आठ पीस स्टील बोल्ट जब्त किया गया. जब्त स्टील बोल्ट मैग्नेटिक सेपरेटर के गियर बॉक्स का है और इसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है. पकड़ा गया लकी कुमार साव सिंह नगर फुसरो का रहने वाला है. उसे चंद्रपुरा पुलिस को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










