Bokaro News: मशीन शॉप की रोल ग्राइंडिंग मशीन का नवीनीकरण
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 24 Feb 2026 11:40 PM
Bokaro News: परिचालन संबंधी गंभीर बाधाओं व जाम होने की समस्याओं से जूझ रही थी मशीन, तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्लांट की आंतरिक टीम ने की पहल.
बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के मशीन शॉप में स्थापित जर्मन निर्मित रोल ग्राइंडिंग मशीन का विद्युत एवं यांत्रिकी अनुरक्षण टीम द्वारा सफलतापूर्वक नवीनीकरण किया गया. मशीन शॉप की इस पहल से न केवल रोल ग्राइंडिंग मशीन की कार्यक्षमता व विश्वसनीयता में वृद्धि हुई है, बल्कि इससे मशीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है. आंतरिक संसाधनों के माध्यम से किया गया यह नवीनीकरण कार्य संयंत्र की उत्पादकता बढ़ाने व परिचालन लागत कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बताया गया कि कुछ महीनों से यह मशीन परिचालन संबंधी गंभीर बाधाओं व जाम होने की समस्याओं से जूझ रही थी, जिस कारण इसका संचालन अत्यंत कठिन व चुनौतीपूर्ण हो गया था. इन तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिये संयंत्र की आंतरिक टीम ने इस मशीन के पूर्ण कायाकल्प की पहल की. यह उपलब्धि अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता व मशीन शॉप के विभागाध्यक्ष पीपी सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व में प्राप्त की गयी. कार्य को मशीन शॉप के वरीय प्रबंधक शुभलेन्दु कुमार, नितिन सक्सेना व सहायक प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. इस परियोजना में हरिहर राउत, महाप्रबंधक (इटीएल), अनिंद्य पाल, सहायक महाप्रबंधक (ईआरएस) व नवीन कुमार, वरीय प्रबंधक (इआरएस) का तकनीकी सहयोग सराहनीय रहा. मशीन शॉप से इन कार्यों का पर्यवेक्षण सहायक महाप्रबंधक डीके मंडल द्वारा किया गया. नवीनीकरण की प्रक्रिया के दौरान यांत्रिकी टीम ने मशीन के समस्त हिस्सों को खोलकर उनकी गहन ओवरहॉलिंग की और जाम होने की समस्या को जड़ से समाप्त किया. इसके साथ ही मशीन के गियरबॉक्स का भी पूर्ण जीर्णोद्धार किया गया. दूसरी ओर, विद्युत अनुरक्षण टीम ने ईटीएल व ईआरएस विभागों के सहयोग से मशीन के प्रमुख घटकों जैसे कंट्रोल केबल्स व रिले लॉजिक सिस्टम का सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










