Bokaro News: किसी ने आसान, तो किसी ने कहा उलझाऊ
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 24 Feb 2026 11:33 PM
Bokaro News: सीबीएसइ : बोकारो में वाणिज्य संकाय के 1526 विद्यार्थियों ने दी एकाउंट्स की परीक्षा, पंजीकृत 1530 में से 04 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.
बोकारो, सीबीएसइ की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में मंगलवार को वाणिज्य संकाय के महत्वपूर्ण विषय एकाउंटेंसी की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों में अधिकतर ने प्रश्नपत्र को आसान बताया. कहा कि प्रश्नपत्र काफी संतुलित थे. वहीं, कुछ परीक्षार्थियों ने प्रश्नों को लेंदी और अधिक समय लेने वाला बताया. उधर, विषय के विशेषज्ञों ने भी कहा कि सभी क्वेश्चन मॉडरेट थे. जिन बच्चों ने थोड़ी-सी भी अच्छी तैयारी की होगी, वे निश्चय ही अच्छे अंक प्राप्त करेंगे. बता दें कि बोकारो जिले के सभी 23 केंद्रो को मिलाकर कुल 1526 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. पंजीकृत 1530 में से 04 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. सीबीएसइ के नगर समन्वयक व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने बताया कि परीक्षा पूर्णतया शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही. चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था थी. बताया कि डीपीएस चास में छह, जीजीपीएस चास में 89 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. वहीं होली क्रॉस चंदनकियारी में 01, एवीएम चास में 12, होली क्रॉस बालीडीह में 30, चिन्मय विद्यालय में 97, केवी बोकारो थर्मल में 5, क्रिसेन्ट में 70, डीपीएस-4 में 80, एमजीएम में 163, डीएवी स्वांग में 75, केवी चंद्रपुरा में 56, डीएवी भंडारीदह में 68, श्री अयप्पा में 127, डीएवी तेनुघाट में 29, डीएवी सेक्टर-4 में 174, डीएवी 6 में 45, पेंटिकॉस्टल में 20, जीजीपीएस चास में 75, केवी- 1 में 83, सविमं 3सी में 73, पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में 142 और डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में छह परीक्षार्थी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










