Bokaro News: डीएमएफटी घोटाले में आयकर विभाग ने बोकारो में दाे जगहों पर की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: डीएमएफटी घोटाले में आयकर विभाग ने बोकारो में दाे जगहों पर की छापेमारी

Bokaro News: चास की प्रभात कॉलोनी और सेक्टर नौ की 37 स्ट्रीट में दबिश, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगालने की सूचना है.

विज्ञापन

बोकारो, आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की दोपहर बोकारो और चास में दो जगहों पर छापेमारी की. चास की प्रभात कॉलोनी में ठेकेदार सोनू मिश्रा के आवास और सेक्टर नौ की 37 स्ट्रीट स्थित मकान संख्या-978 में प्रकाश जेराॅक्स के मालिक प्रकाश कुमार के यहां दबिश दी. यह कार्रवाई डीएमएफटी फंड के दुरुपयोग से जुड़ी होने की आशंका जतायी जा रही है. बताया जाता है कि करीब 15 अधिकारी सात वाहनों पर सवार होकर पहुंचे. सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई रांची इनकम टैक्स की टीम कर रही है. देर रात तक जांच जारी थी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगालने की सूचना है. बताते चलें कि सोनू मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में वाल पेंटिंग का काम बड़े पैमाने पर किया था. वहीं, प्रकाश जेरॉक्स ने स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सामान की आपूर्ति की थी. आइटी यह जांच कर रहा है कि क्या इन ठेकों और सप्लाई के कामों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और अवैध तरीके से लाभ कमाया गया है. छापेमारी ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है. सोनू मिश्रा के एक प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारी का करीबी होने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola