सुनसान टापू, अंधेरा जंगल और एक ऐसा चेहरा जो आपका होकर भी आपका नहीं, Netflix की ये फिल्में उड़ा देंगी नींद

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Feb 2026 4:44 PM

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की अंडररेटेड हॉरर मूवीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Netflix Underrated Horror Movies: नेटफ्लिक्स पर मौजूद 4 अंडररेटेड हॉरर फिल्में जो सिर्फ डराती नहीं बल्कि दिमाग से खेलती हैं. द वेलिंग से लेकर कैम तक, इन फिल्मों का सस्पेंस और खौफनाक ट्विस्ट आपको आखिरी सीन तक बांधे रखेगा.

विज्ञापन

Netflix Underrated Horror Movies: अगर आप सोचते हैं कि हॉरर सिर्फ भूत-प्रेत और जंप स्केयर तक सीमित है, तो ये फिल्में आपकी सोच बदल देंगी. नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ ऐसी अंडररेटेड हॉरर मूवीज हैं, जिनकी कहानी धीरे-धीरे आपके दिमाग में उतरती है और फिर एक ऐसा ट्विस्ट देती है कि आप खुद अपने ही फैसलों पर शक करने लगते हैं.

यहां डर सिर्फ अंधेरे का नहीं, यहां डर है अपने ही परिवार का, अपनी पहचान का और उस सच्चाई का, जिसे जानने के बाद शायद आप सो न पाएं. अगर हिम्मत है, तो पढ़िए पूरी लिस्ट.

The Wailing

कहानी एक पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी अपनी बेटी भी अजीब हरकतें करने लगती है, कभी मासूम, तो कभी बेहद खौफनाक. जांच धीरे-धीरे एक रहस्यमयी बुजुर्ग तक पहुंचती है, लेकिन हर जवाब के साथ नए सवाल खड़े हो जाते हैं. क्या वही इस सबके पीछे है? या असली खेल कहीं और से खेला जा रहा है? फिल्म आखिरी मिनट तक आपको उलझाए रखती है और जब क्लाइमैक्स आता है, तो आप खुद से पूछने लगते हैं कि सच आखिर था क्या.

The Ritual

चार दोस्त अपने पुराने रिश्ते को फिर से मजबूत करने के लिए जंगल में ट्रैकिंग पर निकलते हैं. शुरुआत में सब नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे-जैसे रात गहराती है, जंगल का सन्नाटा डर में बदलने लगता है. पेड़ों पर अजीब निशान, जानवरों की लाशें और एक अनदेखी मौजूदगी, जो दिखती नहीं, पर हर जगह महसूस होती है.

डर धीरे-धीरे उनके मन में घर कर लेता है. क्या ये सिर्फ उनका वहम है? या सच में कोई प्राचीन शक्ति इस जंगल में जाग चुकी है, जो इंसानी डर से अपनी ताकत बढ़ाती है? फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है कि आखिरी सीन तक आपकी सांसें अटकी रहती हैं.

Apostle

एक भाई अपनी लापता बहन को ढूंढते-ढूंढते एक सुनसान और रहस्यमयी द्वीप पर पहुंचता है. वहां कुछ लोग मिलकर एक अलग तरह का समूह बनाकर रहते हैं और कहते हैं कि उनकी देवी उन्हें बचाती है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य और धार्मिक माहौल जैसा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे सच सामने आने लगता है.

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि यहां असली डर भूत-प्रेत से नहीं, बल्कि इंसानों के कामों और उनकी सोच से पैदा होता है. फिल्म यही दिखाती है कि कभी-कभी इंसान ही सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है.

Cam

एक ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर की जिंदगी अचानक बदल जाती है, जब वह देखती है कि उसके ही चेहरे वाली कोई लड़की उसकी जगह लाइव आ रही है. आवाज वही, हाव-भाव वही, यहां तक कि उसका कमरा भी वैसा ही, लेकिन वो खुद नहीं.

वह अपनी पहचान बचाने की कोशिश करती है, पर हर कदम उसे और उलझन में डाल देता है. क्या किसी ने उसकी डिजिटल पहचान चुरा ली है? या स्क्रीन के उस पार कुछ ऐसा है जिसे समझ पाना आसान नहीं? फिल्म धीरे-धीरे आपको यह एहसास दिलाती है कि कभी-कभी सबसे बड़ा डर हमारे ठीक सामने, हमारी ही स्क्रीन में छिपा होता है.

यह भी पढ़ेंइस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का पूरा पैकेज, देखें और मजा लें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola