Bokaro News : उपाध्यक्ष पद के लिए 17 को वोट करेंगे पार्षद
Updated at : 24 Feb 2026 11:39 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News : उपाध्यक्ष के चयन के लिए 17 मार्च को नव चयनित वार्ड पार्षद मतदान करेंगे.
विज्ञापन
फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. उपाध्यक्ष का चयन वार्ड पार्षदों में से किया जायेगा. इसके लिए 17 मार्च को नव चयनित वार्ड पार्षद गुप्त मतदान करेंगे. उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए हुए मतदान का रिजल्ट 27 फरवरी को आयेगा. लेकिन, उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है.
वोटों को लेकर चल रहा जोड़-घटाव
मतदान के बाद वोटों को लेकर जोड़-घटाव शुरू हो गया. खासकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के वोटों को लेकर ज्यादा चर्चा है. कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी, भाजपा समर्थित ममता देवी व झामुमो समर्थित बीना कुमारी को मिले वोटों को लेकर चौक-चौराहों में तीनों दलों के नेता व समर्थक दावे कर रहे हैं. चर्चा है कि अध्यक्ष पद पर जितने वाले को 15-16 हजार तक वोट मिलेंगे. 27 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद जुलूस और विजेता के स्वागत की तैयारी भी की जा रही है. फुसरो नगर परिषद के 28 वार्डों में भी जीत-हार का मंथन चल रहा है. सभी 129 प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तथा वोटों का आकलन बता रहे हैं. कई पार्षद प्रत्याशी भी जीत के बाद विजयी जुलूस की तैयारी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार कई वार्डों में ऐसे चर्चित चेहरे हैं, जिनकी प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी है.प्रत्याशियों के कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा
फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर 23 फरवरी को मतदाताओं ने अपना फैसला दे दिया है. 27 फरवरी को होने वाली मतगणना का प्रत्याशी और क्षेत्र की जनता इंतजार कर रहे हैं. मतदान संपन्न के साथ ही अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अपने-अपने वोटों का गुणा भाग करने में लग गये हैं. अध्यक्ष पद के कई प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. आम लोग भी जीत व हार को लेकर मंथन कर रहे हैं. इधर, मतदान के बाद से अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा. पहले यहां भीड़ लगी रहती थी. बेरमो विधायक के आवासीय कार्यालय में भी मंगलवार को सन्नाटा रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




