Bokaro News : काली पूजा पर जागरण का आयोजन, झूमे लोग

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 21 Oct 2025 11:31 PM

विज्ञापन

Bokaro News : काली पूजा के मौके पर कई जगह जागरण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फुसरो नगर, चंद्रपुरा प्रखंड के राजाबेड़ा गांव में प्रतिमा स्थापित का मां काली की पूजा की गयी. मंगलवार सुबह 50 से अधिक बकरों की बलि दी गयी. रात्रि में धनबाद की टीम द्वारा जागरण कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया. पूजा समारोह में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल भी पहुंचे. आयोजन में अध्यक्ष बीरबल सिंह, उपाध्यक्ष महेश सिंह, सचिव जितेंद्र सिंह, उप सचिव सुनील सिंह के अलावे सहदेव सिंह, दीनदयाल सिंह, डेगलाल सिंह, जीतन तुरी, अर्जुन महली, अभिषेक सिंह, किशोर सिंह, शिवनंदन सिंह, अमित सिंह, विक्रम सिंह, तूफान सिंह आदि का योगदान रहा.

फुसरो.

काली पूजा के अवसर पर सोमवार की रात घुटियाटांड़ कदमाडीह काली मंडप में जागरण का आयोजन किया गया. गायकों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू किया. जय काली मां जय काली…, कालरात्रि कल्याण तुमसे…, चलो बुलावा आया है …, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…, तेरे दर पर ओ मेरी मैया…, मैया हमारी झोली भर दो…, मेरी मैया का द्वार निराला है… आदि भजनों पर देर रात तक लोग झूमते रहे. आयोजन में पूर्व पार्षद रामचंद्र महतो, उमाशंकर महतो, अमृत सिंह, लोबिन सिंह, गणेश सिंह, शशि महतो, दौलत महतो, सुखदेव महतो आदि का योगदान रहा.

कथारा में चलंत मूर्ति का दर्शन करने पहुंचे लोग

कथारा. कथारा शिव मंदिर परिसर में भी धूमधाम से काली पूजा हुई. यहां चलंत प्रतिमा की झांकी देखने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सोमवार की शाम को सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम संजय कुमार और कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने झांकी का उद्घाटन किया. मौके पर पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, पूजा समिति के सचिव बैरिस्टर सिंह, जुगनू यादव, सुनीता सिंह, यमुना यादव, रामेश्वर चौधरी, खीरू यादव, राजू सिंह, विकास कुमार सिंह, नागवंत प्रसाद, राजेन्द्र राम, संतोष कुमार, सुजीत रजवार, दुर्गेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola