हर गांव में बनेंगे 10 डोभा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

चास: डीडीसी ने कहा कि प्रत्येक राजस्व गांव में मार्च तक 10 डोभाअों का निर्माण हर हाल में करना होगा. रोजगार सेवक मनरेगा के कार्यों में मांग बढ़ाये. ऐसा नहीं करने वालों पर कारवाई की जायेगी. पुरानी योजनाओं का हर हाल में दस दिनों के अंदर पूरा कर लेना है. पीएम आवास के तहत जिन […]
विज्ञापन
चास: डीडीसी ने कहा कि प्रत्येक राजस्व गांव में मार्च तक 10 डोभाअों का निर्माण हर हाल में करना होगा. रोजगार सेवक मनरेगा के कार्यों में मांग बढ़ाये. ऐसा नहीं करने वालों पर कारवाई की जायेगी. पुरानी योजनाओं का हर हाल में दस दिनों के अंदर पूरा कर लेना है. पीएम आवास के तहत जिन लाभुकों का ले आउट हो गया है, निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराये. योजनाओं में गुणवत्ता का ध्यान रखना है. बैठक में मौजूद नहीं रहने पर पंचायत सेवक हराधन महथा व महादेव महतो को शोकाॅज किया गया है. मौके पर बीडीओ कपिल कुमर, जेएसएस विवेकानंद चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.
बीडीओ ने की शौचालय निर्माण की जांच : तलगडि़या. चास प्रखंड की पंचायत अलकुशा व बाधाडीह में प्रखंड बीडीओ कपिल कुमार ने बुधवार को स्वच्छता विभाग से बन रहे शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया. कहा : अलकुशा में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण व संतोष जनक कार्य हुई है. अलकुशा में तीस शौचालय का निर्माण हुआ है. बांधाडीह पंचायत में अधूरा शौचालय निर्माण कार्य देख बीडीओ ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कार्य को अविलंब पूरा करने को कहा. मौके पर यूनिसेफ के अमित कुमार, एसबीएम नीतिन कुमार, पंचायत मुखिया आदरी देवी आदि मौजूद थे.
विधायक ने किया पुलिया का शिलान्यास
चास प्रखंड में रितुडीह पंचायत को बांसगोड़ा पूर्वी पंचायत को जोड़ने वाली जोड़िया पर जिला अनाबध्य निधि से हो रहे पुलिया निर्माण का शिलान्यास बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बुधवार को किया. विधायक ने कहा कि चुनाव के दौरान रितुडीह व बांसगोड़ा के लोगों ने इसकी मांग की थी, जिसे पूरी की जा रही है. बांसगोड़ा में बिजली व सड़क की समस्या भी शीघ्र दूर की जायेगी. उन्होंने नौ योजनाओं के शिलान्यास की बात कही. विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, बांसगोड़ा पूर्वी मुखिया मनोज कुमार मुर्मू, शिवजी दुबे, रितुडीह मुखिया प्रतिनिधि जलेश्वर साह, बैद्यनाथ प्रसाद, रामधार यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










