Bokaro News : आइइएल कॉलोनी के बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 09 May 2026 12:03 AM
Bokaro News : जेवरात, इन्वर्टर, वाशिंग मशीन सहित कई सामान ले गये चोर
जेवरात, इन्वर्टर, वाशिंग मशीन सहित कई सामान ले गये चोर गोमिया के आइइएल थाना क्षेत्र अंतर्गत गवर्नमेंट कॉलोनी में चार माह से बंद विनय झा के आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी विनय झा ने बताया कि वह निजी काम से बाहर गये थे. बुधवार को घर वापस लौटने पर घर में चोरी होने का पता चला. मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर सामान बिखरे हुे थे. अलमारी व बक्सा का ताला टूटा हुआ था. श्री झा के अनुसार उनके घर से वाशिंग मशीन, इन्वर्टर-बैटरी, सोने व चांदी के जेवरात समेत कई कीमती सामान चोरी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आइइएल थाना की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. ओपी प्रभारी श्यामल मंडल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया घटना की छानबीन चल रही है. जल्द मामले का खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










