ePaper

चार वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 26 Sep 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
चार वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो : दुंदीबाग निवासी एक चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. घटना की प्राथमिकी बालिका की माता ने बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी है. मामले में दुंदीबाग अंसारी साइकिल दुकान के पास रहने वाले झोपड़ी निवासी तरुण दत्ता (25 वर्ष) को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने […]

विज्ञापन

बोकारो : दुंदीबाग निवासी एक चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. घटना की प्राथमिकी बालिका की माता ने बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी है. मामले में दुंदीबाग अंसारी साइकिल दुकान के पास रहने वाले झोपड़ी निवासी तरुण दत्ता (25 वर्ष) को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया. माता के अनुसार, बालिका शनिवार की शाम अपने घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान तरुण दत्ता आया. बालिका को टॉफी का प्रलोभन देकर अपने घर ले गया. घर में वह बालिका के साथ गलत हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था. इसी बीच बालिका की माता आ गयी और मामले का खुलासा हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola