Bokaro News : ढोरी व कथारा एरिया के 28 कर्मी सेवानिवृत्त, दी विदाई

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 01 Apr 2025 9:20 PM

विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल ढोरी एरिया के 10 और कथारा एरिया के 18 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को प्रबंधन की ओर से समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी.

विज्ञापन

फुसरो/कथारा. सीसीएल ढोरी एरिया के 10 और कथारा एरिया के 18 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को प्रबंधन की ओर से समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. ढोरी एरिया में जीएम कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में हुए समारोह का संचालन कार्मिक प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह ने किया. जीएम रंजय कुमार सिन्हा, क्षेत्र के अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त युगल किशोर विश्वकर्मा, अजय कुमार सिंह, सुर्जन भुइयां, मुरारी प्रसाद सिंह, होरी महतो, मोती महतो, ज्ञानचंद महतो, राजेंद्र राम, देवीलाल मांझी, शोभनाथ कुर्मी को शॉल ओढ़ाया और माला पहनायी. प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किये. जीएम ने इनके स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की. यूनियन प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पैसे को सहेजने की सलाह दी. धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने किया. मौके पर एसओपी कुमारी माला, एएडीओसीएम परियोजना के पीओ राजीव कुमार सिंह, एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद, खास ढोरी पीओ रंजीत कुमार, एसओ सिविल मनोज कुमार साहू, एसओ एक्सकैवेशन यूके पासवान, कार्मिक प्रबंधक सीताराम उइके, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, यूनियन प्रतिनिधि बृजबिहारी पांडेय, हरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, अविनाश सिंह, महारुद्र सिंह, जवाहरलाल यादव, जितेंद्र दुबे, गोवर्धन रविदास, कैलाश ठाकुर, जयनाथ मेहता, घुनू हांसदा, महेन्द्र चौधरी, राजू भुकिया आदि थे.

अपने को कंपनी से अलग नहीं समझे : जीएम

कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित समारोह में जीएम संजय कुमार, जीएम ऑपरेशन सीबी तिवारी, जीएम इएण्डएम बिपिन कुमार सहित एसीसी सदस्यों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनायी व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. उपहार स्वरूप श्रीफल, प्रमाण पत्र, धार्मिक पुस्तक, मेडिकल कार्ड भेंट किया. सेवानिवृत्त हुए कर्मियों में जीएम यूनिट के जेके साहा, कथारा कोलियरी के मंसुरुल हक, गणेश महतो, पूरण प्रजापति, अजीत कुमार डे, सुखदेव कमार, आरआर शॉप जारंगडीह के लालधन मांझी, रामेश्वर गोप, कथारा वाशरी के ठकुरी मंडल, विश्वनाथ यादव, मो जाकिर हुसैन, सुधीर बारा, नवी हुसैन, जारंगडीह के राजेन्द्र रवानी, उमा शंकर तिवारी, रवींद्र राम, स्वांग कोलियरी के विशेश्वर प्रसाद महतो, पंडा मांझी शामिल हैं. जीएम ने कहा कि अपने को कंपनी से अलग नहीं समझे. आवश्यकता पड़े तो कार्यालय आकर मिले. मौके पर जीएम ऑपरेशन सीबी तिवारी, एक्टू के बालेश्वर गोप, जेसीएमयू के इकबाल अहमद, सीसीएल सीकेएस के राजू स्वामी, एटक के मथुरा सिंह यादव, सीटू के पीके विश्वास, जमसं के कामोद प्रसाद, सीएमयू के पीके जयसवाल, आरकेएमयू के शक्ति सिंह, एसओपी रामानुज प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल, सूर्यप्रताप सिंह, चंदन कुमार, बिट्टू कुमार, प्रदीप यादव, देवकी देवी, वसंत घांसी, अजय गोप, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक प्रबंधक सूर्यप्रताप सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola