कैमरून में फंसे झारखंड के 17 मजदूरों की हुई वतन वापसी, चेहरे पर लौटी मुस्कान

झारखंड लौटे प्रवासी मजदूर
Migrant Laborer News: कैमरून में फंसे झारखंड के 19 प्रवासी मजदूरों में से 17 मजदूरों की आज सोमावर को वतन वापसी हो गयी. जबकि दो मजदूर कल, 26 अगस्त को झारखंड लौटेंगे. वापस घर लौट कर मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं.
खाने-पीने के पड़ गये थे लाले
मालूम हो बोकारो और हजारीबाग से कुल 19 मजदूर काम करने कैमरून गये थे. ये सभी कैमरून में ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी में काम करते थे. वहां कई महीनों तक काम करने के बाद 11 मजदूरों का 3-4 महीने और 8 मजदूरों का 2 महीने से वेतन रोक दिया गया था. इस कारण लोगों के सामने खाने-पीने के भी लाले पद गये थे. इसके बाद सभी मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगायी थी.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
सरकार ने दिखायी सक्रियता
झारखंड सरकार व केन्द्र सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए सभी मजदूरों की वतन वापसी करायी. प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने बताया कि रोजी-रोटी के लिए लोग विदेश और परदेश की ओर रूख करते हैं. इस दौरान कई घटनाएं घटित होती हैं, जो काफी दर्दनाक होती है. न चाहते हुए भी इंसान को जीविकोपार्जन के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है. ऐसे में सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें
Surya Hansda Encounter: मामले की जांच करने गोड्डा पहुंची NCST टीम, कहा- “कई कड़ियां गायब…”
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, चौपारण-चतरा रोड जाम
रांची में यहां बन रहा झारखंड का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल, 150 से अधिक कारीगर दिन-रात कर रहे काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










