शराब नहीं देने पर युवकों ने होटल में की फायरिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2020 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड़ में मुख्य सड़क के किनारे ‘आउट ऑफ टाउन होटल’ में शराब नहीं देने पर कुछ युवकों ने होटल संचालक को टारगेट कर गोली चला दी. होटल के बाहर भी पांच-छह राउंड फायरिंग की. इसके बाद बाइक व कार पर बैठ कर भाग गये. घटना रविवार रात दस […]
विज्ञापन
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड़ में मुख्य सड़क के किनारे ‘आउट ऑफ टाउन होटल’ में शराब नहीं देने पर कुछ युवकों ने होटल संचालक को टारगेट कर गोली चला दी. होटल के बाहर भी पांच-छह राउंड फायरिंग की.
इसके बाद बाइक व कार पर बैठ कर भाग गये. घटना रविवार रात दस बजे की है. सूचना पाकर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची. घटनास्थल से कारतूस का दो खोखा बरामद किया है. होटल संचालक अनिल कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें चास निवासी गोलू, हरप्रीत, बिट्टू राणा व सेक्टर एक बी निवासी भीम पासवान व अन्य को अभियुक्त बनाया गया है.
सोनाटांड़ स्थित आउट ऑफ टाउन होटल में हुई घटना
चार नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
कट्टा से अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
होटल संचालक के अनुसार, वह रविवार रात दस बजे होटल बंद करने की तैयारी कर रहे थे. कार व बाइक पर सवार हो कर कुछ युवक होटल में आये. युवकों ने खाना और शराब की मांग की. होटल संचालक ने बताया कि अब होटल बंद करने का समय हो चुका है. होटल में शराब नहीं बेची जाती है. इस पर आक्रोशित होकर सभी युवक गाली-गलौज करने लगे.
वह होटल का गेट बंद करने बाहर निकले तो पीछे-पीछे सभी युवक भी होटल के गेट पर आ गये. बिट्टू व भीम पासवान ने अपने कमर से देसी कट्टा निकाल कर उन पर गोली चला दी. वह किसी तरह बच कर होटल के अंदर भाग गये.
इसके बाद युवक ने होटल के बाहर पांच-छह राउंड फायरिंग की. फायरिंग की आवाज सुन कर आस-पड़ोस के लोग होटल की तरफ आने लगे तो सभी युवक कार और बाइक से भाग गये. पुलिस मामला दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




