कार के गेट से टकराकर बाइक सवार जख्मी
Updated at : 30 Dec 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

पेटरवार : एनएच 23 पेटरवार -बोकारो पथ पर पेटरवार बाजार टांड़ स्थित संजीवनी केयर के निकट रविवार को करीब 11 बजे पूर्वाह्न एक मारुति ओमनी की गेट से टकराकर बाइक सवार पेटरवार के खत्री टोला निवासी काजू साव (28 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम […]
विज्ञापन
पेटरवार : एनएच 23 पेटरवार -बोकारो पथ पर पेटरवार बाजार टांड़ स्थित संजीवनी केयर के निकट रविवार को करीब 11 बजे पूर्वाह्न एक मारुति ओमनी की गेट से टकराकर बाइक सवार पेटरवार के खत्री टोला निवासी काजू साव (28 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया.
प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि काजू साव अपनी बाइक से न्यू बस पड़ाव की ओर जा रहे थे कि संजीवनी केयर के पास एक मारुति ओमनी आकर रुकी ओर उसका चालक पीछे देखे बिना दरवाजा खोल दिया. इस कारण पीछे से आ रहे बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गयी. वाहन चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया.
आवास से मोबाइल चोरी
बोकारो. सेक्टर 12 ए आवास संख्या 1147 निवासी पनधारी यादव का मोबाइल फोन उनके आवास से चोरी हो गया. घटना की सूचना रविवार को स्थानीय थाना को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




