ePaper

योगेश्वर महतो बाटुल के नामांकन में पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- झारखंड को पीछे धकेलने की सबसे जिम्मेदार पार्टी कांग्रेस

Updated at : 21 Nov 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
योगेश्वर महतो बाटुल के नामांकन में पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- झारखंड को पीछे धकेलने की सबसे जिम्मेदार पार्टी कांग्रेस

बेरमो : बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के नामांकन के बाद बुधवार को चांपी मैदान में भाजपा की चुनावी सभा हुई. मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नये झारखंड के लिए यह महत्वपूर्ण चुनाव है. मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चुने. पूर्व में मजबूर व मिलावटी सरकारों के कारण राज्य […]

विज्ञापन
बेरमो : बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के नामांकन के बाद बुधवार को चांपी मैदान में भाजपा की चुनावी सभा हुई. मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नये झारखंड के लिए यह महत्वपूर्ण चुनाव है.
मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चुने. पूर्व में मजबूर व मिलावटी सरकारों के कारण राज्य की काफी बदनामी हुई. एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बना कर राज्य के खजाने को बेदर्दी से लूटा गया. झारखंड को विकास के मामले में पीछे धकेलने के लिए सर्वाधिक जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी रही.
आदिवासी के नाम पर राजनीति होती रही : मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीएल और बीएसएल के लिए विस्थापितों ने जमीन दी. हमने विस्थापितों को पट्टा दिया.
हाल में ही झारखंड आये केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्पष्ट कहा है कि कोलियरी में जिसकी भी दो एकड़ जमीन जायेगी, उसे नौकरी मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2022 तक एक ऐसे भारत का निर्माण हो, जिसमें कोई गरीब, बेरोजगार, बेघर व अशिक्षित नहीं रहे. हर जिला में पड़नेवाले माइंस से मिलने वाले राॅयल्टी को हम पानी पर खर्च कर रहे हैं, ताकि हर घर तक शुद्ध पानी पहुंच सके. आज तक आदिवासी के नाम पर झारखंड में राजनीति होती रही.
हमने संताल भाषा को मान्यता दी. ललपनिया स्थित लुगुबुरू धर्मगोढ़ को राजकीय सम्मान दिया. ओलचिकी भाषा को मान्यता दी. इससे पहले भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. उन्हें 51 किलो की माला पहनायी गयी. मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola