ePaper

बड़ा नेता माहौल बना सकता है, जीत तो बूथ का लीडर दिलाता है : सुदेश

Updated at : 31 Oct 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ा नेता माहौल बना सकता है, जीत तो बूथ का लीडर दिलाता है : सुदेश

पेटरवार : बड़ा नेता माहौल बना सकता है, जीत तो बूथ का लीडर दिलाता है. हर मत के पीछे एक सपना और अरमान होता है, मतदाताओं के सपनों को पूरा करना हम सभी का दायित्व है. उक्त बातें आजसू सुप्रीमो व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के […]

विज्ञापन

पेटरवार : बड़ा नेता माहौल बना सकता है, जीत तो बूथ का लीडर दिलाता है. हर मत के पीछे एक सपना और अरमान होता है, मतदाताओं के सपनों को पूरा करना हम सभी का दायित्व है.

उक्त बातें आजसू सुप्रीमो व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित आजसू केविधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में श्री महतो ने कहा : ऊपर की राजनीति में शीर्ष के नेता व्यस्त हो जाते हैं और कार्यकर्ता होमवर्क में फेल हो जाते हैं.

उन्होंने चूल्हा प्रमुखों से कहा : अब पार्टी में समानता लाने का कार्य किया जा रहा है. काम व दायित्व का विस्तार करने का प्रयास हो रहा. रजनीति का वीकेंद्रीकरण आवश्यक है. बूथ कमेटी में उस क्षेत्र के सभी गांव टोला व सभी जाती व धर्म के लोग शामिल रहेंगे. महिला दीदियों का भी सहयोग लेना है. सभी कार्यक्रमों का केंद्र गांव है. सिस्टम को सहज बनाना है. कार्यकर्ता सिस्टम व परिवारों के बीच सेतु का काम करेंगें.
सुदेश ने कहा : जनता के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं कि आजसू पार्टी को आपलोगों ने गिरिडीह लोक सभा सीट देकर राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दी है. जन मानस की भावनाओं का सम्मान देना मेरा बड़ा दायित्व है. कार्यकर्ताओं को बारीकी के साथ कार्य करते हुए अपने मंजिल को हासिल करना होगा. श्री महतो ने कार्यकर्ताओ को कई टिप्स भी दिये. केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा : जिस तरह से जनता ने एक नये गिरिडीह का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभायी है, उसी तरह से एक नयी गोमिया का निर्माण करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को लेना होगा.
मौके पर आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत, समाजसेविका कौशल्या देवी, जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, कांशी नाथ सिंह, महिला जिला अध्यक्षा रमा देवी, श्रीधर महतो, विमल जायसवाल, मुमताज अंसारी, अमरदीप महाराज, लक्ष्मी चरण महतो, उस्मान अंसारी, धनलाल कपरदार, डालचंद महतो, तनवीर आलम, बबीता देवी, महानंद महतो, संटू सिंह, नरेश महतो, बालगोविन्द प्रजापति, पटेल राम महतो, राजेश विश्वकर्मा, जीवन जगरनाथ, कमल महतो, जब्बार अंसारी, प्रदीप महतो, कुमार अनुज, महेश कुमार महतो, राज कुमार यादव, सविता रानी, सरोज कुमारी, जगदेव महतो, सुरेंद्र महतो, मनोज शर्मा सहित हजारो आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे. मंच का संचालन बाल गोविंद प्रजापति ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो ने किया. कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने आजसू का दामन था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola