बोकारो के 1984 सिख दंगा के दोषियों को मिले सजा : सुखबीर सिंह बादल

Updated at : 29 Sep 2019 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो के 1984 सिख दंगा के दोषियों को मिले सजा : सुखबीर सिंह बादल

– गुरू नानक सिंह की 550 जयंती समारोह में शामिल हुए पंजाब के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सीपी सिंह, बोकारो 1984 के सिख दंगे में बोकारो पर व्यापक असर हुआ था. सैकड़ों सिख परिवार को निशाना बनाया गया था. जानमाल का बहुत नुकसान हुआ था. घटना के लंबे अरसे के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई […]

विज्ञापन

– गुरू नानक सिंह की 550 जयंती समारोह में शामिल हुए पंजाब के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री

सीपी सिंह, बोकारो

1984 के सिख दंगे में बोकारो पर व्यापक असर हुआ था. सैकड़ों सिख परिवार को निशाना बनाया गया था. जानमाल का बहुत नुकसान हुआ था. घटना के लंबे अरसे के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. राज्य सरकार को इस मसले पर संज्ञान लेने की जरूरत है. यह बात पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कही. वह रविवार को सेक्टर 05 स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में प्रेस से बात कर रहे थे. श्री बादल गुरु नानक सिंह की 550वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए बोकारो आये थे.

श्री बादल ने कहा : जिस तरह सिख दंगा से संबंधित दिल्ली वाली केस में दोषियों को सजा दिलाने का काम किया है, उसी तरह बोकारो के दोषियों को भी सजा दिलाने की दिशा में प्रयास होगा. श्री बादल ने कहा : झारखंड सरकार को केस दोबारा खुलवाना चाहिए. साथ ही केस को सीबीआई की ओर से गठित एसआईटी को ट्रांसफर करना चाहिए. ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके. कहा : दोषियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से सिख संगत में नाराजगी है. दोषी आज भी खुले में घूम रहे हैं.

पाकिस्तान पर साधा निशाना

श्री बादल से जब करतारपुर कॉरिडोर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया : 09 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. वहीं, पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा : पाकिस्तान की ओर से गुरु नानक देव जी के जन्मस्थली के दर्शन के लिए 20 डॉलर प्रति व्यक्ति का चार्ज लगाना कहीं से जायज नहीं है. तंज किया कि क्या पाकिस्तान कॉरिडोर के नाम पर कमाई करना चाहता है. सिर्फ 200 रुपये में पूरे पाकिस्तान का वीजा मिलता है, वहीं कॉरिडोर के लिए 20 डॉलर का शुल्क लगाना उचित नहीं है.

जैसे कमलनाथ मामले का केस रिओपेन हुआ, वैसे ही बोकारो का होगा

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के प्रधान मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा : जिस तरह सिख दंगा मामले में मध्यप्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री कमलनाथ का केस रिओपेन हुआ है, उसी तरह बोकारो का केस भी खुलेगा. सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर जायेंगे. सिख संगत को न्याय दिलाने की दिशा में हर प्रयास होगा. दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola