ePaper

अम्ब्रम सिटी के सदस्य ने लगाया 25 हजार रुपया रंगदारी मांगने का आरोप

Updated at : 15 Sep 2019 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
अम्ब्रम सिटी के सदस्य ने लगाया 25 हजार रुपया रंगदारी मांगने का आरोप

बोकारो : बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी अम्ब्रम सिटी के सदस्य राजेश कुमार ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए स्थानीय सेक्टर 12 थाना में शनिवार को मामला दर्ज कराया है. मामले में बोकारो एक्सप्रेस न्यूज के संचालक दिनेश सिंह को अभियुक्त बनाया है. राजेश कुमार के अनुसार, दिनेश सिंह रंगदारी के रूप में प्रतिमाह 25 […]

विज्ञापन

बोकारो : बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी अम्ब्रम सिटी के सदस्य राजेश कुमार ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए स्थानीय सेक्टर 12 थाना में शनिवार को मामला दर्ज कराया है. मामले में बोकारो एक्सप्रेस न्यूज के संचालक दिनेश सिंह को अभियुक्त बनाया है. राजेश कुमार के अनुसार, दिनेश सिंह रंगदारी के रूप में प्रतिमाह 25 हजार रुपये की मांग कर रहे है.

रुपया देने से इन्कार करने पर भ्रामक प्रचार कर छवि धूमिल करने की धमकी दे रहे है. अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया व अपने बोकारो एक्सप्रेस न्यूज के माध्यम से कई भ्रामक व गलत बात प्रचारित कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है. इस संबंध में सूचक ने थाना को कई साक्ष्य भी सौंपा है. राजेश के अनुसार, अभियुक्त की करतूत से उनकी छवि धूमिल हुई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola