2500 रुपये लेते रिश्वत लेते होमगार्ड कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

बोकारो : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (धनबाद) ने होमगार्ड के कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो और गृहरक्षक सियाराम को 2500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी ने बताया है कि होमगार्ड ध्रुव कुमार सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी. इसे भी पढ़ें : रांची में फिर छुरेबाजी, बिहार से रांची आयी महिला से छिनतई […]
बोकारो : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (धनबाद) ने होमगार्ड के कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो और गृहरक्षक सियाराम को 2500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी ने बताया है कि होमगार्ड ध्रुव कुमार सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी.
जानकारी के मुताबिक. ध्रुव कुमार सिंह 6 महीने से बोकारो स्थित दूरभाष केंद्र सेक्टर-2 में होमगार्ड के तौर पर पदस्थापित थे. नियम के मुताबिक, हर पांच महीने बाद होमगार्ड्स की ड्यूटी बदल जाती है. आरोप है कि अवधि पूरी होने के बाद जब ध्रुव कुमार सिंह ड्यूटी सेंटर में बदलाव से संबंधित नया आदेश पत्र लेने कंपनी कमांडर के पास गये, तो उन्होंने इसके एवज में 2500 रुपये की रिश्वत मांगी.
ध्रुव कुमार ने बताया कि कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो ने उनसे कहा कि जब से नये जिला समादेष्टा ने पदभार ग्रहण किया है, हर नये आदेश पत्र के बदले 2500 रुपये लेने का नियम बनाया दिया. इसका भुगतान करना अनिवार्य है.
इसे भी पढ़ें : इनामी नक्सली कमांडर दंपती के घर आया नन्हा मेहमान, संगीन के साये में बीत रही जिंदगी
ध्रुव कुमार ने कहा कि उसने काफी मिन्नतें की, लेकिन कंपनी कमांडर नहीं माने. तब जाकर उन्होंने इसकी लिखित शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को दी. इसकी जांच की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक नुनुदेव राय को सौंपी गयी. जांच में ध्रुव कुमार की शिकायत सही पायी गयी.
इसके बाद एसीबी ने कंपनी कमांडर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया. 10 जुलाई को एसीबी धनबाद की एक टीम बोकारो पहुंची और बोकारो के होमगार्ड कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो और सिपाही सियाराम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




