युवक से मारपीट कर छिनतई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2019 2:18 AM
बोकारो : सिटी सेंटर स्थित मानसरोवर स्वीट्स के पास कुछ युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम देकर सेक्टर 12 एफ, आवास संख्या 2299 निवासी विशाल कुमार व विशाल के मित्र आदिब इकबाल को जख्मी कर दिया. घटना की प्राथमिकी विशाल ने शनिवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी है. चास के रामनगर कॉलोनी निवासी […]
बोकारो : सिटी सेंटर स्थित मानसरोवर स्वीट्स के पास कुछ युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम देकर सेक्टर 12 एफ, आवास संख्या 2299 निवासी विशाल कुमार व विशाल के मित्र आदिब इकबाल को जख्मी कर दिया. घटना की प्राथमिकी विशाल ने शनिवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी है. चास के रामनगर कॉलोनी निवासी संगम पांडेय, धनराज सिंह व अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है.
विशाल के अनुसार, वह रात साढ़े आठ बजे अपने मित्र आदिब इकबाल के साथ मानसरोवर स्वीट्स के निकट बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान सभी युवक आये और उन्हें घेरकर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. विशाल की जेब से दो हजार रुपये नकद व आदिब की पॉकेट से 1350 रुपया नकद छीन लिया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










