बालू घाट पहुंची खनन विभाग की टीम पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 6:30 AM
चंदनकियारी : चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया के अड़ीता बालू घाट का निरीक्षण करने पहुंचे जिला खनन विभाग के पदाधिकारियों पर मंगलवार को बालू तस्करों ने हमला कर दिया. जिला खनन निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बरमसिया ओपी में इमामुद्दीन अंसारी और नसीम अंसारी समेत अन्य 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आवेदन […]
चंदनकियारी : चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया के अड़ीता बालू घाट का निरीक्षण करने पहुंचे जिला खनन विभाग के पदाधिकारियों पर मंगलवार को बालू तस्करों ने हमला कर दिया. जिला खनन निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बरमसिया ओपी में इमामुद्दीन अंसारी और नसीम अंसारी समेत अन्य 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
आवेदन में कहा कि अड़ीता बालू घाट का निरीक्षण करने पहुंचे तो देखा गया कि ट्रैक्टरों से बालू ढुलाई चल रही थी. टीम को देख कर ट्रैक्टर भागने लगे. दोनों आरोपी खनन विभाग के नाम से अवैध वसूली कर रहे थे. बिना नंबर का बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. दोनों आरोपियों ने जब्त ट्रैक्टर को लाने से रोक दिया.
इनके इशारे पर आठ-10 लोग लाठी-डंडे के साथ आये और निरीक्षण टीम को घेर लिया. इसके बाद ट्रैक्टर को छुड़ा ले गये. निरीक्षण टीम के अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली गलौज की गयी. इसके बाद मामले की सूचना चंदनकियारी थाना प्रभारी समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों को दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










