शीघ्र शुरू होगी एयरपोर्ट के पास अतिक्रमण हटाने की कवायद
Updated at : 30 May 2019 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

अब तक तीन बार टूट चुकी है नवनिर्मित चहारदीवारी एएआइ ने डीसी को लिखा पत्र बोकारो : बोकारो एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की गति तेज नहीं हो पा रही है. कभी पेड़ काटने को लेकर मामला फंसता है, तो कभी अतिक्रमण हटाने को लेकर. एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने बोकारो डीसी कृपानंद झा को पत्र लिखकर […]
विज्ञापन
अब तक तीन बार टूट चुकी है नवनिर्मित चहारदीवारी
एएआइ ने डीसी को लिखा पत्र
बोकारो : बोकारो एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की गति तेज नहीं हो पा रही है. कभी पेड़ काटने को लेकर मामला फंसता है, तो कभी अतिक्रमण हटाने को लेकर. एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने बोकारो डीसी कृपानंद झा को पत्र लिखकर एयरपोर्ट के पास के अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने की बात कही है. अतिक्रमण के कारण आसपास के लोग नवनिर्मित चहारदिवारी को बार-बार तोड़ रहें है. इस कारण कार्य प्रभावित हो रहा है. प्रशासन पुन: शीघ्र ही एयरपोर्ट के आसपास के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू करने वाला है.
पूर्व में सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया था : जिला प्रशासन ने 2018 में एयरपोर्ट के चहादीवारी से सटे अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की थी. लेकिन उस वक्त प्रशासन व बीएसएल की चेतावनी के कारण लोगों ने स्वयं अपना झुग्गी-झोपड़ी खटाल आदि को हटाना शुरू कर दिया. दो दिन में काफी लोगों ने जगह खाली कर दिया. लेकिन उसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं चलाया. इस कारण लोगों ने पुन: अपना आशियाना बना लिया. फिलहाल पहले जैसी स्थिति बन गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




