सैकड़ों कार्यकर्ताओं और एक दर्जन वाहनों के साथ पहुंचे चंद्रप्रकाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2019 1:01 AM
चास : अंतिम दो रांउड की मतगणना बाकी थी. करीब ढाई बजे एनडीए प्रत्याशी श्री चौधरी एक दर्जन वाहनों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर आइटीआइ मोड़ पहुंचे. यहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं में जहां श्री चौधरी से हाथ मिलाने की होड़ लग गयी, वहीं […]
चास : अंतिम दो रांउड की मतगणना बाकी थी. करीब ढाई बजे एनडीए प्रत्याशी श्री चौधरी एक दर्जन वाहनों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर आइटीआइ मोड़ पहुंचे. यहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं में जहां श्री चौधरी से हाथ मिलाने की होड़ लग गयी, वहीं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर बधाई दी.
प्रत्याशी के मतगणना केंद्र तक जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें गेट तक पहुंचाया. वहीं सुरक्षा कर्मियों ने सिर्फ प्रत्याशी व पास धारकों को ही गेट से अंदर प्रवेश करने दिया. इस दौरान यहां भी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










