जगरनाथ और चंद्रप्रकाश चौधरी समेत नौ ने खरीदा नामांकन पत्र

Updated at : 17 Apr 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
जगरनाथ और चंद्रप्रकाश चौधरी समेत नौ ने खरीदा नामांकन पत्र

बोकारो : लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को पहले दिन गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. नामांकन पत्र खरीदने वालों में झामुमो के जगरनाथ महतो समेत आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी, द्वारका प्रसाद लाला, चंद्रदेव प्रसाद, सिम्मी सुमन, मधुसूदन सिंह, नारायण गिरि, लालू केवट और अजीत कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं. हालांकि […]

विज्ञापन

बोकारो : लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को पहले दिन गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. नामांकन पत्र खरीदने वालों में झामुमो के जगरनाथ महतो समेत आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी, द्वारका प्रसाद लाला, चंद्रदेव प्रसाद, सिम्मी सुमन, मधुसूदन सिंह, नारायण गिरि, लालू केवट और अजीत कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं.

हालांकि किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है. समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा. हर व्यक्ति की तलाशी व पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था. उपायुक्त ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें. जिनकी जहां ड्यूटी लगायी गयी है, वह वहीं तैनात रहे.

17, 19 व 21 को रहेगी छुट्टी : नामांकन के लिए 16 से 23 अप्रैल तक तिथि निर्धारित है. लेकिन इस दौरान तीन दिन अवकाश रहेगा. 17 अप्रैल को महावीर जयंती, 19 को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा और 21 अप्रैल को रविवार है. इसके कारण प्रत्याशियों को अब नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मात्र चार दिन का ही समय मिल सकेगा. चुनाव 16 मई हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola