ePaper

सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गयी विदाई

Updated at : 15 Apr 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गयी विदाई

चास : चास व आसपास के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा रविवार को संपन्न हुई. विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी. महिलाएं घर से एक गिलास पानी, थाली, सिंदूर, मिठाई तथा पान पत्ता लेकर पहुंची थी. पान पत्ता से मां दुर्गा के […]

विज्ञापन

चास : चास व आसपास के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा रविवार को संपन्न हुई. विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी.

महिलाएं घर से एक गिलास पानी, थाली, सिंदूर, मिठाई तथा पान पत्ता लेकर पहुंची थी. पान पत्ता से मां दुर्गा के ललाट का स्पर्श करने के बाद सिंदूर लगाया गया. इसके बाद मां को मिठाई भी खिलायी गयी.
चास मेन रोड में हुए विदाई कार्यक्रम में राष्ट्रीय विकास समिति की केंद्रीय अध्यक्षा सह कांग्रेस नेत्री डॉ. परिंदा सिंह, बोकारो विधायक की पत्नी नीना नारायण भी मौजूद रहीं. विश्वनाथ धीवर, संतोष धीवर, मागाराम धीवर, अश्विनी धीवर, काली धीवर, वैद्यनाथ धीवर, झंटु दे, वृंदावन धीवर, जयदेव धीवर, गोपाल धीवर सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे.
जैनामोड़. पुनर्वास क्षेत्र जरीडीह, जरीडीह गांव व मिश्रा साइड में रविवार को देर शाम गाजे-बाजे के साथ मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान भक्तों में काफी उत्साह था.
जरीडीह प्रखंड स्थित मिश्रा साइड में पूजा समिति की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया था. इस दौरान जरीडीह थाना प्रभारी पूनम कुजूर समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
कसमार. कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा व मधुकरपुर में चैती दुर्गा पूजा रविवार को संपन्न हो गयी. दोनों स्थानों में देवी दुर्गा के मंत्रोच्चार के बीच रविवार की सुबह नवपत्रिका विसर्जन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव की महिलाओं ने दुर्गा मंदिर में सिंदूर खेला किया.
मौके पर खुदीबेड़ा दुर्गा पूजा कमेटी के गोस्वामी परिवार के काजल गोस्वामी, विश्वजीत गोस्वामी, मलय गोस्वामी, विजय गोस्वामी, विनय गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, विद्युत गोस्वामी, नीतीश गोस्वामी, परितोष गोस्वामी, राकेश गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, विपिन गोस्वामी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola