प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर किया गैंग रेप

Updated at : 07 Mar 2019 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर किया गैंग रेप

गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र का है मामला, चार आरोपी गिरफ्तार, सात फरार पुलिस बन कर दो युवक घर में घुसे और झांसा देकर युवती को ले गये थे जंगल बोकारो : गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ हुए गैंग रेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों […]

विज्ञापन

गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र का है मामला, चार आरोपी गिरफ्तार, सात फरार

पुलिस बन कर दो युवक घर में घुसे और झांसा देकर युवती को ले गये थे जंगल
बोकारो : गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ हुए गैंग रेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गैंग रेप में शामिल सात अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं. इन सभी की पहचान हो गयी है. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार युवकों में हजारीबाग जिला के थाना आंगो, ग्राम जुल्मी निवासी राजेश कुमार महतो, थाना हजारीबाग, ग्राम कीमो निवासी सुरेश कुमार अगेरिया, बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकंडी निवासी राहुल महतो व असहर अंसारी शामिल हैं.
राजेश ने बनायी थी साजिश : एसपी पी मुरुगन ने बुधवार को कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि गैंग रेप की यह घटना एक मार्च की रात को हुई थी. गांव की 18 वर्षीय युवती के साथ हुई इस घटना में 11 युवक शामिल थे. आरोपी बोकारो, गिरिडीह व हजारीबाग जिला के रहने वाले हैं. गिरफ्तार राजेश कुमार महतो की दोस्ती युवती के चचेरे भाई से थी.
इसके कारण वह युवती को भी जानता था. राजेश ने युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर एक दिन उसके मोबाइल पर कॉल कर प्यार का प्रस्ताव रखा. युवती ने प्रस्ताव काे ठुकराते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई और फोन काट दिया. इससे नाराज राजेश ने गैंग रेप कर उसका जीवन बर्बाद कर देने की साजिश बनायी और अपने 11 दोस्तों को इस साजिश में शामिल किया. प्यार का प्रस्ताव युवती के चचेरे भाई ने ही राजेश को युवती का घर दिखाया था.
ऐसे दिया घटना को अंजाम : एक मार्च की रात सभी आरोपी युवती के घर के बाहर पहुंचे. युवती का दादा रात के समय जब लघुशंका करने घर से बाहर निकला तो पुलिस की वर्दी पहने दो युवकों ने उन्हें कब्जे में ले लिया और कहा वह उनके घर की तलाशी लेने आये हैं. इसके बाद युवती के दादा को कब्जे में लेकर सभी युवक घर के अंदर घुस गये.
तलाशी के नाम पर घर के सामान की जांच कुछ देर तक युवकों ने की. इसके बाद गांव की एक अन्य महिला का नाम लेकर उसका घर दिखाने को कहा और युवती को अपने साथ लेकर बाहर चले गये. उस महिला के घर में भी घुस कर तलाशी लेने का नाटक युवकों ने किया. इधर, युवती के घर के सदस्य समझ रहे थे कि उसे पुलिस लेकर गयी है. इसलिए वह सुरक्षित लौट आयेगी.
युवती को ले गये जंगल
पुलिस का वेश बदले युवकों ने दूसरी महिला के घर की तलाशी का नाटक करने के बाद युवती को लेकर गांव के सुनसान जंगल वाले स्थान पर गये. यहां सभी 11 युवकों ने बारी-बारी से युवती से रेप किया. इसके बाद युवती को मुंह बंद रखने को कहा उसे उसके घर के बाहर छोड़ कर सभी भाग गये. परिजनों ने युवती की हालत देख कर पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी. अगले दिन स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया.
गिरिडीह जिले में भी किया था दुष्कर्म का प्रयास
एसपी ने बताया इन आरोपियों ने ही 17 फरवरी की रात को गिरिडीह जिले के बिरनी गांव और 18 फरवरी की रात को हीरोडीह गांव में भी पुलिस बन कर ऐसे ही दो घरों में घुसे थे और दो महिलाओं को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. महिलाओं के शोर मचाने के कारण गांव के लोग जाग गये और आरोपियों को भागना पड़ा था. आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना गिरिडीह पुलिस को दे दी गयी है. गिरिडीह पुलिस भी इन्हें रिमांड करेगी.
पुलिस की विशेष टीम में ये थे शामिल
घटना के उद्भभेदन के लिए एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया था. इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, गोमिया अंचल के इंस्पेक्टर, बीटीपीएस थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर, चतरोचट्टी थाना प्रभारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola