मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा आज

Updated:
विज्ञापन

बोकारो में आज मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा आयोजित की जाएगी। इसमें भावी रणनीति और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। सभी सदस्यों से शामिल होने की अपील की गई है।

विज्ञापन

बोकारो. मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा 19 जुलाई को बोकारो सेक्टर-2 डी स्थित काली मंदिर के समीप मां अम्बे गार्डेन में होगी. आमसभा में विगत कार्यवाही की सम्पुष्टि, भावी रणनीति के प्रारूप व क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए परिषद के महासचिव नीरज चौधरी ने बताया कि आमसभा का आयोजन मां अम्बे गार्डेन में इसलिए किया जा रहा कि 19 जुलाई को मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा संचालित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में सरकारी प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी. श्री चौधरी ने आमसभा में परिषद के सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola