एसआईआर अभियान: कसमार के शेडो बूथों पर पहुंचे अपर समाहर्ता, अभियान का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
एसआईआर अभियान: कसमार के शेडो बूथों पर पहुंचे अपर समाहर्ता, अभियान का लिया जायजा

बूथ पर मौजूद अपर समाहर्ता | Prabhat Khabar Network

बोकारो के कसमार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अपर समाहर्ता ने शेडो बूथों का निरीक्षण किया और मतदाताओं को जागरूक रहने की अपील की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कसमार : बोकारो के अपर समाहर्ता सुनील चंद्र ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत कसमार प्रखंड के शेडो एरिया स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने त्रियोनाला स्थित बूथ संख्या 337 एवं चौड़ा स्थित बूथ संख्या 341 का दौरा कर बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा मतदाताओं को अभियान के प्रति जागरूक किया. उल्लेखनीय है कि बोकारो जिले में दो शेडो बूथ है और दोनों कसमार प्रखंड में ही स्थित हैं.

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने हिसीम, केदला, त्रियोनाला, गर्री एवं कसमार गांवों का भी भ्रमण किया. उन्होंने बीएलओ के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से इन्यूमरेशन फॉर्म भरने और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अपील की. साथ ही बीएलओ को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया.

अपर समाहर्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है. उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है. उन्होंने आम लोगों से भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की. मौके पर कसमार के अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, एचडीएम किशोर कांत, राजस्व कर्मचारी मो जमील अंसारी, टिंकू लहेरी आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola